लाइव न्यूज़ :

शुभंकर संयुक्त नौवें स्थान, 2021 सत्र में दूसरी बार शीर्ष 10 में

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:54 IST

Open in App

केंट (ब्रिटेन), 16 अगस्त भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने काजो क्लासिक गोल्फ चैम्पियनशिप के चौथे दौरे के शुरुआती सात होल में चार बर्डी लगाये लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाये और चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे।

मौजूदा सत्र में वह दूसरी बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

उन्होंने इस दौर के पहले, चौथे, पांचवें और सातवें होल में बर्डी लगाने के बाद 13 होल में बोगी कर दिया। आखिरी (18वें) होल में वह हालांकि एक और बर्डी लगाने में सफल रहे।

उनका कुल स्कोर 11 अंडर का रहा। वह मई में डेनमार्क के हिम्मरलैंड में संयुक्त आठवें स्थान पर रहे थे, जिसके बाद यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य भारतीय गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया, शिव कपूर और अजितेश संधू हालांकि कट हासिल करने में विफल रहे।

इस 26 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि लय हासिल कर रहा हूं और यह सप्ताह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!