लाइव न्यूज़ :

शुभंकर 66 के शानदार कार्ड के साथ बीएमडब्ल्यू पीजीए में शीर्ष 10 में रहे

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:12 IST

Open in App

वेंटवर्थ (ब्रिटेन), 13 सितंबर भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 2021 बीएमडब्ल्यू पीजीए चैम्पियनशिप के आखिरी दौर में छह अंडर 66 का शानदार कार्ड खेल अपने अभियान को संयुक्त नौवें स्थान के साथ खत्म किया।

तीसरे दौर के आखिरी चार होल में लगातार चार बर्डी लगाने वाले शुभंकर ने चौथे दौर में सात बर्डी के मुकाबले एक बोगी किया। उन्होंने कुल अंडर-15 का स्कोर बनाया।

उन्होंने सत्र के अंत में होने वाली ‘रेस टू दुबई वर्ल्ड टूर चैम्पियनशिप’ के लिये क्वालीफाई करने की अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए रैंकिंग में 26 स्थान का सुधार किया। वह अब 78वें पायदान पर है। इसमें टूर्नामेंट में शीर्ष 60 गोल्फ खिलाड़ी जगह बनाते हैं।  

शुभंकर इस सत्र में अच्छे लय में चल रहे है। उन्होंने पांच टूर्नामेंटों में भाग लिया है जिसमें से दो में शीर्ष 10 और दो में शीर्ष 20 में रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!