लाइव न्यूज़ :

श्रेयस के बायें कंधे की हड्डी खिसकी, आईपीएल में खेलने पर संदेह

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:42 IST

Open in App

पुणे, 23 मार्च भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के बायें कंधे की हड्डी इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान खिसक गई जिससे नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में उनके खेलने पर संदेह की स्थिति हो गई है ।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर की है जब शारदुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टॉ के शॉट पर गेंद को रोकने के लिये श्रेयस ने डाइव लगाया ।

वह दर्द से कराहते दिखे और कंधा पकड़कर मैदान से बाहर चले गए । श्रेयस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं ।

बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट में कहा ,‘‘ श्रेयस अय्यर के बायें कंधे की हड्डी क्षेत्ररक्षण के दौरान आठवें ओवर में खिसक गई । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है और वह इस मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे ।’’

इसमें आगे कहा गया ,‘‘ रोहित शर्मा को बल्लेबाजी के दौरान दाहिनी कोहनी में चोट लगी । उन्हें बाद में दर्द महसूस हुआ । वह क्षेत्ररक्षण नहीं कर सकेंगे ।’’

श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पिछले आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी । कंधे की हड्डी खिसकने पर ठीक होने में छह सप्ताह लग जाते हैं और सर्जरी होने पर उससे भी अधिक समय लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!