लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में राष्ट्रीय कोच की मदद न लेने पर मनिका बत्रा को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने तोक्यो ओलंपिक के दौरान राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय की मदद लेने से इन्कार करने के लिये मनिका बत्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय किया है।

मनिका के कोच सन्मय परांजपे को तोक्यो में अभ्यास सत्र में आने की अनुमति दी गयी थी लेकिन उन्हें स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली थी और इस संबंध में किया गया आग्रह नामंजूर कर दिया गया था।

इसके विरोध में मनिका ने एकल मैचों के दौरान टीम के कोच राय से मदद लेने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने तीसरे दौर में पहुंचकर इतिहास रचा था।

टीटीएफआई के महासचिव अरुण बनर्जी ने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘तोक्यो के लिये रवाना होने से पहले वह अच्छी तरह से जानती थी कि उसके निजी कोच को खेल के दौरान स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए उसे उस तरह से व्यवहार नहीं करना चाहिए था जैसा उसने किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कल उसे नोटिस जारी करेंगे और मनिका के पास जवाब देन के लिये 10 दिन का समय होगा। उसके आधार पर ही हम आगे की कार्रवाई पर निर्णय करेंगे।’’

बैठक में यह भी फैसला किया गया कि यदि खिलाड़ी फिट और उपलब्ध हैं तो उन्हें राष्ट्रीय शिविर में भाग लेना होगा। मनिका ने तीन सप्ताह के ओलंपिक शिविर के दौरान केवल तीन दिन भाग लिया जबकि जी साथियान ने चेन्नई में अपने निजी कोच के साथ अभ्यास करने को प्राथमिकता दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!