लाइव न्यूज़ :

नोएडा स्थित निशानेबाजी परिसर को चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:36 IST

Open in App

नोएडा । नोएडा के सेक्टर 21-ए में स्थित निशानेबाजी परिसर को अब प्रख्यात निशानेबाज और नारी सशक्तिकरण के प्रतीक चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर निशानेबाजी परिसर का नामकरण उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृशक्ति को नमन करने करना है।

इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ से नोएडा स्टेडियम में बनी निशानेबाजी परिसर का नाम ‘शूटर दादी’ चंद्रो देवी तोमर के नाम पर रखने की मांग की थी।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिला चंद्रो देवी ने रूढ़िवादी मानसिकता से लड़कर देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर एक मुकाम हासिल किया । वह अन्य महिलाओं की भी प्रेरणा स्रोत्र है। उनके पद चिन्हों पर चलकर देश की अन्य महिलाएं भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

चंद्रो देवी तोमर की कुछ समय पूर्व कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!