‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोविड-19 के कारण निधन

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:33 IST2021-04-30T16:33:51+5:302021-04-30T16:33:51+5:30

'Shooter Dadi' Chandro Tomar dies due to Kovid-19 | ‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोविड-19 के कारण निधन

‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोविड-19 के कारण निधन

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोविड-19 बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया।

वह 89 वर्ष की थी।

चंद्रो तोमर की देवरानी और उनकी तरह दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाजों में से एक प्रकाशी तोमर ने अपने ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा साथ छूट गया। चंद्रो कहां चली गयी।’’

चंद्रो तोमर को इस सप्ताह के शुरू में सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परीक्षणों से पता चला कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। इस महामारी के कारण देश में प्रतिदिन 3000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

उत्तर प्रदेश के बागपत गांव की रहने वाली चंद्रो तोमर ने जब पहली बार निशानेबाजी शुरू की तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उनके और प्रकाशी तोमर के जीवन पर एक फिल्म भी बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Shooter Dadi' Chandro Tomar dies due to Kovid-19

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे