लाइव न्यूज़ :

शिवा केशवन ने कहा, धन की कमी के कारण लोगों से पैसे जुटा रहे हैं खिलाड़ी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर भारत के स्टार खिलाड़ी शिवा केशवन ने 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाले देश के संभावित खिलाड़ियों की दुर्दशा की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वित्तीय सहायता के अभाव में खिलाड़ी लोगों से धन जुटाने (क्राउड फंडिंग) के लिये मजबूर हो रहे हैं।

शीतकालीन ओलंपिक अगले साल चार से 20 फरवरी के बीच बीजिंग में आयोजित किये जाएंगे।

केशवन ने ट्वीट किया, ‘‘शीतकालीन ओलंपिक में 150 दिन बचे हुए हैं। सरकार के संज्ञान में लाना चाहता हूं कि वर्तमान में एक भी शीतकालीन खेल महासंघ मान्यता प्राप्त नहीं है और भारत में सरकारी सहायता पाने का पात्र नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी ऑनलाइन लोगों से पैसे जुटा रहे हैं। ’’

चालीस साल के केशवन छह बार के ओलंपियन हैं और शीतकालीन ओलंपिक में भारत के ध्वजवाहक रहे हैं।

वह जापान में 1998 में खेले गये नगानो खेलों से लूस पुरुष एकल में भाग लेते रहे हैं। वह 2011, 2012, 2016 और 2017 में एशियाई चैंपियन भी रहे और लूस में उनके पर नाम एशियाई रिकार्ड है।

प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व केशवन और क्रास कंटी स्काइर जगदीश सिंह ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!