लाइव न्यूज़ :

शेफाली पदार्पण मैच की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय बनी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:53 IST

Open in App

ब्रिस्टल, 18 जून युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अपने पदार्पण टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला बल्लेबाज बन गयी हैं।

शेफाली ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन हासिल की। उन्होंने पहली पारी में 96 रन बनाये थे जबकि भारतीय टीम के फालोऑन के लिये उतरने के बाद वह तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 55 रन पर खेल रही थी।

शेफाली से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड की लेस्ली कुक (72 एवं 117, बनाम भारत, 1986), श्रीलंका की वनीसा बोवेन (78 एवं 63, बनाम पाकिस्तान, 1998) और आस्ट्रेलिया की जेफ जॉनसेन (99 एवं 54, बनाम इंग्लैंड, 2021) ने हासिल की थी।

यह 17 वर्षीय बल्लेबाज पहली पारी में केवल चार रन से पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बनने से चूक गयी थी। इसके अलावा उनके पास सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक बनाने का अवसर भी था। वह इस पारी में तिहरे अंक में पहुंचकर ये दोनों उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!