लाइव न्यूज़ :

शास्त्री आरटी . पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना पॉजिटिव, दस दिन पृथकवास में रहेंगे : बीसीसीआई सूत्र

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:31 IST

Open in App

लंदन, छह सितंबर भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं और अगले दस दिन पृथकवास में रहेंगे जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह टीम से बाहर रहेंगे ।

59 वर्ष के शास्त्री रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए थे । सोमवार को उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है । पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से खेला जायेगा ।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव पाये गए हैं । उन्हें हल्के लक्षण हैं जैसे उनका गला खराब है ।वह दस दिन पृथकवास में रहेंगे ।’’

उनसे करीबी संपर्क में आने वाले सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य गेंदबाजी कोच भरत अरूण, क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल भी पृथकवास में हैं ।

टीम के सदस्य शनिवार की शाम और रविवार की सुबह कराये गए दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव पाये गए हैं । सहयोगी स्टाफ और सभी खिलाड़ियों को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है ।

ऐसी संभावना है कि शास्त्री टीम होटल में उनकी किताब के विमोचन के मौके पर संक्रमण के शिकार हो गए क्योंकि उसमें बाहरी मेहमान भी आये थे । पटेल, श्रीधर और अरूण भी उसमें मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!