लाइव न्यूज़ :

शरत कमल तीसरे दौर में, सुतिर्था हारी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 09:41 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे अचंता शरत कमल ने शुरू में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करते हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सोमवार को यहां पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन महिला एकल में सुतिर्था मुखर्जी सीधे गेम में हारकर बाहर हो गयी।

शरत कमल ने 49 मिनट तक चले इस मैच में पुर्तगाल के 20वीं वरीयता प्राप्त टियागो अपोलोनिया को 4-2 (2-11, 11-8, 11-5, 9-11, 11-6, 11-9) से जीत दर्ज की। उन्हें मंगलवार को तीसरे दौर में चीन के मौजूदा चैंपियन मा लांग की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। लांग अभी विश्व चैंपियन भी हैं। उन्होंने इस खेल से जुड़ा हर खिताब जीता है।

महिला एकल में हालांकि सुतिर्था पुर्तगाल की ही फू यू से एकतरफा मुकाबले में 0-4 (3-11, 3-11, 5-11, 5-11) से हार गयी जिससे उनके ओलंपिक सफर का निराशाजनक अंत हुआ।

शरत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टियागो ने पहले गेम में लगातार नौ अंक बनाकर उसे आसानी से अपने नाम किया। शरत ने हालांकि दूसरे गेम में 5-0 की बढ़त बनाकर अपना आत्मविश्वास जगाया। टियागो ने बीच में वापसी की कोशिश की लेकिन 39 वर्षीय शरत बढ़त बरकरार रखने में कामयाब रहे। इस बीच भारतीय खिलाड़ी का ‘मूवमेंट’ अच्छा रहा।

तीसरे गेम में भी शरत ने 5-0 की बढ़त से शुरुआत की और आसानी से यह गेम अपने नाम करके मैच में 2-1 से आगे हो गये। शरत चौथे गेम में भी एक समय आगे थे लेकिन टियागो ने पहले स्कोर 7-7 से बराबर किया और फिर यह गेम जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया।

भारतीय खिलाड़ी की शुरुआती बढ़त के बाद पांचवें गेम में स्कोर एक समय 4-4 से बराबर था। शरत इसके बाद टेबल के अधिक करीब आकर खेलने लगे। इसका उन्हें फायदा मिला। उन्हें पांच गेम प्वाइंट मिले और उन्होंने बैकहैंड पर अंक बनाकर मैच में फिर से बढ़त हासिल कर दी।

छठे गेम में काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और स्कोर 9-9 से बराबर हो गया। शरत ने हालांकि आक्रामकता दिखायी और लगातार दो अंक लेकर मैच अपने नाम किया।

महिला एकल में सुतिर्था किसी भी समय मुकाबले में नहीं दिखी। उन्होंने कई गलतियां की जिसका पुर्तगाली खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया। फू यू ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरू से आखिर तक दबदबा बनाये रखा।

फू यू के फोरहैंड स्मैश करारे थे जिनका सुतिर्था के पास कोई जवाब नहीं था। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे और तीसरे गेम में शुरू में अंक बनाये लेकिन वह अपनी लय बरकरार रखने में असफल रही।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी जी साथियान रविवार को पुरुष एकल के दूसरे दौर में हार गये थे लेकिन महिला एकल में मनिका बत्रा ने तीसरे दौर में जगह बनायी है जहां उनका मुकाबला आस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!