लाइव न्यूज़ :

उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे शरत कमल और मनिका बत्रा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:21 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई भारत के अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि अगले ही दिन उनहें मिश्रित युगल मुकाबला खेलना है ।

दोनों खिलाड़ियों के नाम उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में थे लेकिन ऐसा सूची तैयार करने वाले भारतीय अधिकारियों की गलती से हुआ था ।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी का सामना चीनी ताइपै की लिन युन जू और चेंग आई चिंग से होगा । चीनी ताइपै की जोड़ी को तीसरी वरीयता दी गई है और वह दुनिया की नंबर एक जोड़ी है ।

उद्घाटन समारोह में 20 की बजाय 19 खिलाड़ी भाग लेंगे । टेबल टेनिस खिलाड़ियों की जगह टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना इसमें शामिल होगी । छह अधिकारी भारतीय दल के साथ रहेंगे ।

मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!