लाइव न्यूज़ :

शरत और मनिका तोक्यो ओलंपिक के पहले ही दौर में हारे

By भाषा | Updated: July 24, 2021 10:14 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई तोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में पदक जीतने की भारत की उम्मीदों पर शनिवार को पानी फिर गया जब अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा मिश्रित युगल वर्ग के अंतिम 16 में हार गए ।

भारतीय जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै के लिन युन जू और चेंग आई चिंग ने 11 . 8, 11 . 6, 11 . 5, 11 . 4 से हराया । पहले दो गेम में 5 . 1 और 5 . 3 से बढत बनाने के बाद भारतीय जोड़ी लय कायम नहीं रख सकी ।

क्वालीफाइंग प्रतिस्पर्धा से ओलंपिक में जगह बनाने वाली 19 वर्षीय लिन के फ्लैंक्स का 12वीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सामना नहीं कर सकी । फोरहैंड और बैकहैंड से उनके लाजवाब ड्राइव का कोई जवाब नहीं था ।

भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 5 . 1 की बढत बनाई लेकिन इसके बाद लिन और चेंग ने लगातार आठ अंक हासिल कर लिये ।

शरत और मनिका ओलंपिक के लिये रवाना होने से पहले राष्ट्रीय शिविर में सिर्फ तीन दिन साथ खेले थे ।दोनों ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक की उम्मीद जगाई थी ।

मनिका और सुतिर्था मुखर्जी महिला एकल में उतरेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!