लाइव न्यूज़ :

शरत, मनिका ने एशियाई क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट जीतकर मिश्रित युगल में ओलंपिक कोटा हासिल किया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:05 IST

Open in App

दोहा, 19 मार्च भारत के अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा की स्टार जोड़ी ने शनिवार को यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के फाइनल में कोरिया के सांग सु ली और जिही जनियोन की जोड़ी को 4-2 से शिकस्त देकर मिश्रित युगल टेबल टेनिस में ओलंपिक कोटा हासिल किया।

वर्ष 2018 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जोड़ी ने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी को रोमांचक फाइनल में 8-11 6-11 11-5 11-6 13-11 11-8 से शिकस्त दी।

शरत और मनिका ने गुरूवार को पहले ही एकल वर्ग में कोटा हासिल कर लिया था और अब दोनों इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले तोक्यो ओलंपिक में बतौर जोड़ी हिस्सा लेंगे।

शुक्रवार को शरत और मनिका ने सिंगापुर के कोएन पांग यियू एन को लिन ये को सेमीफाइनल में 4-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

गुरूवार को सभी चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये एकल वर्ग के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें शरत और मनिका सहित जी साथियान और सुर्तिथा मुखर्जी शामिल हैं।

साथियान और सुर्तिथा दक्षिण एशियाई ग्रुप के अपने अपने वर्गों में विजेता रहे थे जबकि शरत और मनिका ने दूसरे स्थान पर काबिज सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के खिलाड़ी की बदौलत तोक्यो का टिकट कटाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!