शरत कमल ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 22:16 IST2021-03-18T22:16:46+5:302021-03-18T22:16:46+5:30

Sharat Kamal qualified for Olympics | शरत कमल ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

शरत कमल ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

दोहा, 18 मार्च भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने गुरुवार को यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे राउंड रोबिन मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद रमीज को हराकर तोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह सुरक्षित की।

इस भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को केवल 22 मिनट में 11-4, 11-1, 11-5, 11-4 से हराया जिससे उन्होंने ग्रुप में अपने लिये कम से कम दूसरा स्थान पक्का किया। इससे उन्होंने प्रतियोगिता में सर्वाधिक रैंकिंग का खिलाड़ी होने के कारण तोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह भी सुरक्षित की।

शरत कमल इससे पहले अपने शुरुआती मैच में हमवतन जी साथियान से 9-11, 13-15, 11-5, 11-7, 12-10, 9-11, 8-11 से हार गये थे।

इस बीच शरत कमल ने मनिका बत्रा के साथ मिलकर मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इस वर्ग में भी क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sharat Kamal qualified for Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे