लाइव न्यूज़ :

शरत कमल प्री क्वार्टर में हारे, डब्ल्यूटीटी कंटेडर सीरीज में भारत का अभियान खत्म

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:46 IST

Open in App

दोहा, चार मार्च भारत का अभियान गुरूवार को यहां विश्व टेबल टेनिस कंटेडर सीरीज में अनुभवी शरत कमल के पुरूष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के दुनिया के सातवें नंबर के लिन युन जू से हारने से खत्म हो गया।

अड़तीस वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को लिन से 6-11 4-11 8-11 से पराजय का सामना करना पड़ा।

दुनिया के 32वें नंबर के शरत कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के ब्रेक के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे थे। अपने से ऊंची रैंकिंग के लिन के खिलाफ अंत में अच्छी चुनौती पेश करने के बाद वह लय हासिल नहीं कर सके।

इससे पहले मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला भी महिला एकल वर्ग में अपने अंतिम क्वालीफाइंग राउंड के मैच गंवा बैठी।

मनिका को गाना गापोनोवा से 5-11, 6-11, 14-12, 5-11 से जबकि श्रीजा को रूस की मारिया ताइलकोवा से 9-11, 11-5, 11-6, 6-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!