लाइव न्यूज़ :

शरत ने विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज फ्रांजिस्का को मात दी, साथियान और मनिका हारे

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:52 IST

Open in App

दोहा, नौ मार्च भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर सीरीज में पुरूष एकल रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज पैट्रिक फ्रांजिस्का को मंगलवार को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

विश्व रैंकिंग में 32वें स्थान पर काबिज शरत ने दूसरे दौर के मैच में जर्मनी के खिलाड़ी को 12-10, 3-11, 11-7, 7-11, 11-9 से हराया।

अंतिम आठ में पहुंचने के लिए उन्हें मिस्र के अहमद सालेह और जर्मनी के दिमित्रिज ओवाचारोव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता को हराना होगा।

जी साथियान और मनिका बत्रा को हालांकि दूसरे दौर के अपने-अपने एकल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

साथियान को विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज जापान के तोमोकाजु हारिमोतो से 4-11, 5-11, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा जबकि महिला एकल के मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज मनिका को जापान की मिमा इतो से 4-11, 5-11, 8-11 से शिकस्त मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!