लाइव न्यूज़ :

शमी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक, उनका सम्मान करें: रिजवान

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:49 IST

Open in App

शारजाह, 26 अक्टूबर पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करने वाले भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन करते हुए मंगलवार को लोगों से खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दिखाने का आग्रह किया।

भारत को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस दौरान शमी भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए।

सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने रविवार के रात के उनके प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा दिया।

मैच में 79 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज रिजवान ने लोगों से खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दिखाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने का अत्यधिक दबाव होता हैं।

रिजवान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ एक खिलाड़ी को अपने देश और अपने लोगों के लिए जिस तरह के दबाव, संघर्ष और बलिदान से गुजरना पड़ता है, वह अतुलनीय है। मोहम्मद शमी एक सितारे की तरह है और वह वास्तव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है।’’

रिजवान ने कहा, ‘‘कृपया अपने सितारों का सम्मान करें। इस खेल को लोगों को एक साथ लाना चाहिए और उन्हें विभाजित नहीं करना चाहिए।’’

आलोचना के बाद हालांकि कई वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों के साथ राजनेताओं और नागरिकों ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये शमी का समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!