लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की प्रबंधक एनसीबी कार्यालय गई

By भाषा | Updated: October 23, 2021 13:08 IST

Open in App

मुंबई, 23 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की प्रबंधक पूजा दादलानी शनिवार सुबह यहां स्थित स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यालय पहुंची। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दादलानी दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पूर्वाह्न 10 बजे पहुंची और उनके हाथ में एक लिफाफा था।

वह एक घंटे बाद कार्यालय से बाहर आईं जिसके बाद मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन दादलानी ने बिना कुछ कहे वहां से चली गईं।

शाहरुख के बेटे आर्यन खान (23) को तीन अक्टूबर को एनसीबी ने एक क्रूज पोत से गिरफ्तार किया था।

एनसीबी की टीम, कथित तौर पर मादक पदार्थ की जब्ती संबंधी जांच से जुड़े दस्तावेज की तलाश में बृहस्पतिवार को बांद्रा स्थित अभिनेता के आवास ‘मन्नत’ पर गई थी। शुक्रवार शाम को शाहरुख खान का बॉडीगार्ड एनसीबी कार्यालय गया था। उसने अभिनेता की ओर से कुछ दस्तावेज सौंपे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!