लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले तैराक साजन प्रकाश को पांच लाख रूपये देगा एसएफआई

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून भारतीय तैराकी महासंघ ने ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने वाले देया के पहले तैराक बने साजन प्रकाश को पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की ।

प्रकाश ने शनिवार को रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में 200 मीटर बटरफ्लाय में स्टैंडर्ड ए टाइम निकालकर ओलंपिक का टिकट कटाया ।

एसएफआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ एसएफआई अध्यक्ष आर एन जयप्रकाश ने साजन प्रकाश को पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया है । उन्होंने प्रकाश की उपलब्धियों की तारीफ की और इसे भारतीय तैराकी का अहम पल बताया ।’’

श्रीहरि नटकराज ने भी इसी टूर्नामेंट में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्टैंडर्ड ए समय निकाला । उन्होंने चूंकि ट्रायल में यह समय निकाला है तो उनका ओलंपिक खेलना तभी तय होगा जब फिना टाइमिंग को मंजूरी दे । अगर ऐसा होता है तो पहली बार भारत के दो तैराक ओलंपिक में सीधे क्वालीफाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!