लाइव न्यूज़ :

सेरेना विलियम्स तोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 18:48 IST

Open in App

विम्बलडन (इंग्लैंड) 27 जून सेरेना विलियम्स ने रविवार को यहां विम्बलडन के वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी लेकिन उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया।

सेरेना ने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में ओलंपिक की सूची में नहीं हूं । ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं हैं। अगर यह सही है तो मुझे वहां नहीं होना चाहिये।’’

इस 39 साल की खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें 2012 लंदन ओलंपिक में एकल और युगल दोनों वर्ग का स्वर्ण शामिल हैं। वह 2000 में सिडनी और 2008 में बीजिंग ओलंपिक में युगल में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

उन्होंने युगल वर्ग के सभी स्वर्ण बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ जीते हैं।

रियो ओलंपिक (2016) में सेरेना एकल वर्ग में तीसरे दौर में हार गयी थी जबकि युगल में वह अपनी वीनस के साथ पहले दौर में ही बाहर हो गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक को लेकर मेरे इस फैसले के पीछे कई कारण हैं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाना चाहती। माफी चाहूंगी।’’

राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे।

रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह तोक्यो खेलों में भाग लेंगे या नहीं। उन्होंने कहा यह इस पर निर्भर करेगा कि विंबलडन में चीजें कैसी रहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!