लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ओपन से पहले बेटी को चिड़ियाघर ले गई सेरेना

By भाषा | Updated: January 29, 2021 10:08 IST

Open in App

एडीलेड, 29 जनवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले सेरेना विलियम्स यहां शुक्रवार को नाओमी ओसाका से नुमाइशी मैच खेलेगी लेकिन उससे पहले 14 दिन का पृथकवास पूरा होने पर वह अपनी बेटी को चिड़ियाघर लेकर गई ।

आस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये आये सभी टेनिस खिलाड़ियों को 14 दिन पृथकवास में रहना पड़ा ।

तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने कहा कि वह रोज कैलेंडर पर एक दिन काटती थी और अपनी तीन वर्ष की बेटी ओलंपिया के साथ पूरा समय बिताया ।

पृथकवास से निकलने के बाद सबसे पहले क्या किया, यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘हम चिड़ियाघर गए ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तीन साल की बेटी के साथ एक कमरे में बंद रहना और उसकी सबसे अच्छी दोस्त बनना कठिन था, खासकर व्यायाम और अभ्यास के बाद । लेकिन उसके साथ समय बिताने से बढकर मेरे लिये कुछ नहीं ।’’

पुरूष वर्गमें शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच का सामना इटली के जानिक सिनेर से होगा जो पृथकवास में रफेल नडाल के अभ्यास जोड़ीदार थे ।

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!