लाइव न्यूज़ :

सेरेना को कैरियर के 1000वें मैच में मिली हार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:20 IST

Open in App

रोम , 13 मई सेरेना विलियम्स को कैरियर के 1000वें टूर मैच में पराजय का सामना करना पड़ा जिसे इटालियन ओपन टेनिस के दूसरे दौर में नादिया पोडोरोस्का ने 7 . 6, 7 . 5 से हराया ।

चार बार की चैम्पियन आठवीं वरीयता प्राप्त सेरेना ने आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से टेनिस नहीं खेला है। उसे करीब दो घंटे तक चले मैच में अर्जेंटीना की खिलाड़ी ने हराया ।

सेरेना ने हार के बाद कहा ,‘‘क्लेकोर्ट पर पहला मैच कठिन होता है ।शायद कुछ और मैचों की जरूरत है ।मैं अपने कोच और टीम से बात करके देखूंगी कि क्या हो सकता है। ’’

गत चैम्पियन सिमोना हालेप को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर के खिलाफ चोट के कारण मैच छोड़ना पड़ा ।वह उस समय 6 . 1, 6 . 1 से आगे थी ।

दूसरी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका को अमेरिका की जेसिका पेगुला ने 7 . 6, 6 . 2 से हराया । वहीं चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन को बारबोरा के ने 6 . 1, 6 . 4 से मात दी ।

शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी और पूर्व चैम्पियन कैरोलिना प्लिसकोवा अगले दौर में पहुंच गई।

पुरूष वर्गमें रफेल नडाल ने स्थानीय युवा जानिक सिनेर को 7 . 5, 6 . 4 से हराया । वहीं रूस के तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव हमवतन असलान कारात्सेव से 2 . 6, 6 . 6 से हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!