लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिये जापान पहुंचा सर्बियाई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

By भाषा | Updated: July 4, 2021 13:54 IST

Open in App

तोक्यो, चार जुलाई (एपी) सर्बिया के नौकायन दल के एक सदस्य को तोक्यो ओलंपिक के लिये जापान पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है।

जापानी एजेंसी क्योदो ने जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधकारियों के हवाले से रविवार को यह रिपोर्ट दी।

अधिकारियों ने कहा कि इस खिलाड़ी को तोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर ही अलग थलग कर दिया गया। उनके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य को हवाई अड्डे के पास में स्थित होटल में भेज दिया गया है। उन्हें मध्य जापान के नैंटो में अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिये जाना था।

अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास शिविर को अब रद्द किया जा सकता है।

पिछले महीने युगांडा के ओलंपिक दल के दो सदस्यों को भी जापान पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, लेकिन टीम के बाकी सदस्यों को अभ्यास शिविर तक यात्रा करने की अनुमति दे दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

ज़रा हटकेDCP के सामने दरोगा जी की खुल गई पोल! पिस्टल तक लोड नहीं कर पाए, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्ट14 वर्षीय छात्रा को झाड़ू लगाने के लिए कमरे में बुलाया, छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म, मदरसे के मौलाना सलमान ने जान से मारने की दी धमकी

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!