लाइव न्यूज़ :

पृथकवास लगभग पूरा, शुरू हो गई आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 13:50 IST

Open in App

मेलबर्न, 28 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस महामारी के कारण पृथकवास पूरा होने के बाद अब दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी दो सप्ताह खाली रहने के बाद अगले तीन सप्ताह आस्ट्रेलियाई ओपन में मसरूफ होंगे ।

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ से 21 फरवरी तक खेला जायेगा । खिलाड़ियों को चार्टर्ड उड़ानों से मेलबर्न पहुंचने के बाद कड़े पृथकवास में रहना पड़ा क्योंकि उड़ान में कोरोना संक्रमण के मामले पाये गए ।

खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत भी की थी । अब अधिकांश खिलाड़ियों का पृथकवास गुरूवार की शाम या शुक्रवार की सुबह तक पूरा हो जायेगा ।

सेरेना विलियम्स ने पृथकवास के बारे में एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘यह बहुत बहुत कड़ा है ।लेकिन इसकी जरूरत भी है ।तीन साल की बच्ची की मां के लिये यह बहुत कठिन है लेकिन सुरक्षा के लिये जरूरी भी ।’’

दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल ने सीएनएन से कहा कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ियों को व्यापक नजरिया रखना चाहिये कि दुनिया में क्या हो रहा है । उन्होंने उन खिलाड़ियों से सहानुभूति जताई जो उड़ानों में कोरोना संक्रमितों के करीबी संपर्क में आये थे और उन्होंने 14 दिन चौबीसों घंटे होटल के कमरे में रहना पड़ा ।

आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी से निपटने के उपायों में सराहना पाई है । कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल के अलावा राज्यों के बीच आवागमन कम कर दिया गया था । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजन पर प्रश्नचिन्ह लग गया था लेकिन विक्टोरिया सरकार ने कड़े प्रोटोकॉल लागू करके इस पर काबू पा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!