लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण पटियाला के दो स्थलों पर होगी सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि पटियाला में दो स्थलों पर 25 से 29 जून तक 60वीं सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी की जायेगी जो तोक्यो ओलंपिक के लिये अंतिम क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के तौर पर काम करेगी।

मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच प्रतियोगिता के स्थल को अंतिम रूप देने के लिये आयोजित बैठक के दौरान फैसला किया गया कि इसे दो विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जायेगा।

एएफआई अध्यक्ष आदिले जे सुमरिवाला ने कहा, ‘‘महामारी की स्थिति को देखते हुए हम बहुत सतर्कता से इस टूर्नामेंट की योजना बना रहे हैं। एक ही स्थल पर ज्यादा लोगों को एकत्रित करने से बचने के लिये हमने पटियाला में दो विभिन्न जगहों पर इस टूर्नामेंट की मेजबानी का फैसला किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में 24 स्पर्धायें जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी मैदान पर 19 स्पर्धायें करायी जायेंगी। सभी अनिवार्य मानक परिचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!