लाइव न्यूज़ :

आईओसी के वरिष्ठ सदस्य को यकीन नहीं कि तोक्यो ओलंपिक होंगे

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:54 IST

Open in App

तोक्यो, आठ जनवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि जापान और अन्य देशों में कोविड-19 महामारी के बढ़ने के कारण उन्हें यकीन नहीं है कि छह महीने बाद तोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन हो पाएगा।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को तोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की जिसके बाद कनाडा के आईओसी सदस्य रिचर्ड पाउंड ने यह टिप्प्णी की।

पाउंड ने तोक्यो खेलों के भविष्य के बारे में बीबीसी से कहा, ‘‘मैं पूरे यकीन से नहीं कह सकता क्योंकि वायरस अब भी फैल रहा है।’’

जापान में आपात स्थिति का आदेश फरवरी के पहले सप्ताह तक रहेगा।

तोक्यो में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2447 नये मामले सामने आये जो पहले दिन की तुलना में दोगुना है।

तोक्यो के लिये यह महत्वपूर्ण समय है। आयोजक कह रहे हैं ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा लेकिन वह अपनी ठोस योजना का खुलासा नहीं कर रहे हैं।

पाउंड ने इसके साथ कहा कि टीकाकरण में खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि वे ‘रोल मॉडल’ है। यह आईओसी अध्यक्ष थामस बॉक के बयान से उलट लगता है। बॉक ने नवंबर में कहा था कि खिलाड़ियों को टीके की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें प्राथमिकता में नहीं रखा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!