लाइव न्यूज़ :

कभी दोस्त उड़ाते थे मजाक, आज वुशु में विश्व चैंपियन बनकर देश का नाम ऊंचा कर रहे प्रवीण

By भाषा | Updated: October 29, 2019 07:18 IST

पिछले सप्ताह शंघाई में मिले स्वर्ण पदक के बाद अब हरियाणा के इस खिलाड़ी और इस खेल को भी पहचान मिलने लगी है। 

Open in App

कभी उनके दोस्त इस खेल का मजाक बनाया करते थे लेकिन विश्व चैम्पियनशिप में प्रवीण कुमार के स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब माता पिता अपने बच्चों के लिये वुशु में रूचि लेने लगे हैं। हर रात प्रवीण स्वर्ण पदक जीतने के ख्यालों के साथ सोते थे। पिछले सप्ताह शंघाई में मिले स्वर्ण पदक के बाद अब हरियाणा के इस खिलाड़ी और इस खेल को भी पहचान मिलने लगी है। 

प्रवीण ने भारतीय खेल प्राधिकरण से कहा ,‘‘ मेरे माता-पिता इस खेल से अनजान थे और मेरे दोस्त इसके नाम का मजाक बनाते थे। मैं उन्हें इस खेल के वीडियो दिखाता था और उन्हें इसमें मजा आने लगा। फाइट देखकर बोलते थे कि बहुत अच्छा खेल है।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने तय कर लिया था कि एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना है।’’ प्रवीण ने कहा कि उनके स्वर्ण पदक जीतने के बाद से लोगों के फोन इस खेल के बारे में जानकारी लेने के लिये आ रहे हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ अब मुझे युवाओं और माता पिता के फोन आ रहे हैं कि अभ्यास कहां से शुरू करें। मेरे सीनियर प्रमोद कटारिया ने हरियाणा में अपनी अकादमी खोली है जबकि दिल्ली में भी अकादमियां हैं।’’ 

भारतीय सेना में कार्यरत प्रवीण ने कहा ,‘‘ सेना के मेरे कोचों और मेंटर्स ने मेरी काफी हौसलाअफजाई की। वे लगातार कहते थे कि तू ये कर सकता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हर रात मैं यही सोचकर सोता था कि मैं ऐसा कर सकता हूं। मैंने मेहनत शुरू की और दो महीने पहले शिविर के दौरान इरादा पक्का कर लिया। अगर मेडल मिलता है तो गोल्ड ही लेके आना है।’

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!