लाइव न्यूज़ :

बायर्न की विश्व टीम (अंडर-19) में चयन सपना साकार होने की तरह: पॉल

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:27 IST

Open in App

चेन्नई, 17 जून युवा भारतीय फुटबॉलर शुभो पॉल ने गुरुवार को कहा कि एफसी बायर्न की विश्व टीम (अंडर-19) में चुना जाना उनके लिए सपना साकार होने की तरह है और वह इस लोकप्रिय क्लब की खेलने की शैली से सीखने को लेकर उत्सुक हैं।

एफसी बायर्न विश्व टीम में चयन पर आधिकारिक आनलाइन मीडिया बातचीत में पॉल ने कहा, ‘‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने कभी इसके बारे में नहीं सोचा था। बायर्न म्यूनिख जैसे क्लब से जुड़ना मेरा सपना था। यह मेरे लिए सपना साकार होने की तरह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे एफसी बायर्न म्यूनिख का खेलने का तरीका पसंद है। मैं क्लब के कोचों से खेलने की शैली के इस पहलू को सीखना चाहता हूं।’’

पॉल को जर्मनी जाने से पहले कुछ समय के लिए मैक्सिको जाना था जहां 15 सदस्यीय टीम को ट्रेनिंग करनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण जारी पाबंदियों के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए।

एफसी बायर्न म्यूनिख विश्व टीम (अंडर-19) के मुख्य कोच क्लॉस आगेनथालेर सहित बायर्न म्यूनिख के अधिकारियों के अनुसार पॉल मैक्सिको नहीं जा पाएंगे लेकिन क्लब के कोचों के संपर्क में रहेंगे।

एफसी बायर्न के दिग्गज और विश्व कप विजेता आगेनथालेर ने कहा, ‘‘कोविड स्थिति के कारण वह मैक्सिको नहीं जा पाएगा। हम उसके संपर्क में रहेंगे। अगस्त में हम उम्मीद करते हैं कि वह म्यूनिख आ पाएगा। हमें उम्मीद है कि हम उससे मिल पाएंगे और उसके साथ ट्रेनिंग कर पाएंगे। क्लब उसका समर्थन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!