लाइव न्यूज़ :

सीमा को स्वर्ण, भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स में किया निराश

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:25 IST

Open in App

सोफिया (बुल्गारिया) आठ मई ओलंपिक क्वालीफिकेशन पक्का करने के बाद भारतीय महिला पहलवान सीमा बिस्ला ने फ्री-स्टाइल के 50 किग्रा भार वर्ग में शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया लेकिन देश के ग्रीको रोमन पहलवानों ने यहां विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया और तोक्यो खेलों के लिए एक भी कोटा हासिल नहीं कर पाये।

सीमा ने शुक्रवार को ही फाइनल में जगह पक्की करने के साथ ओलंपिक टिकट पक्का कर लिया था। फाइनल में रिंग में उतरे बिना ही उन्हें पीला तमगा मिल गया। उनकी प्रतिद्वंद्वी इक्वाडोर की लुसिया यामिलेथ येपेज गुजमैन चोट के कारण फाइनल मुकाबले से हट गयी।

यासर डोगू प्रतियोगिता (2019) में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 29 साल की सीमा का यह पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है।

भारत को ग्रीको रोमन में सबसे ज्यादा उम्मीदें गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) से थी लेकिन प्री-क्वार्टर फाइनल में वह अजरबैजान के यूरोपीय चैम्पियन 2020 राफिग हुसेयुनोव से महज 48 सेकेंड में हार गये।

हुसेयुनोव ने मुकाबले की शुरूआत में ही चार अंक बटोर लिये। गुरप्रीत फिर से तैयार हो पाते उससे पहले ही अजरबैजान के पहलवान ने उन्हें पटखनी देकर चार और अंक जुटा कर पहले पीरियड में ही मैच अपने नाम कर लिया।

पिछले महीने एशियाई क्वालीफायर में कांस्य पदक जीतने वाले गुरप्रीत को पहले दौर में ताजिकिस्तान के दलेर रेज जेड को वॉकओवर मिला था।

गुरप्रीत के साथ ही कोई भी भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान एक भी दौर का मुकाबला जीतने में सफल नहीं रहा।

सचिन राणा ने 60 किग्रा प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले के लिए बीमारी के कारण रिंग में नहीं उतरे।

राष्ट्रीय टीम के कोच हरगोविंद सिंह ने कहा, ‘‘ वजन मांपने के बाद से वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए वह प्रतियोगिता से हट गये। स्वास्थ सबसे जरूरी है।

आशु (67 किग्रा) ने बेलारूस के अलीकांद्रा लियावोनचेक से 3-8 से हार गये।

सुनील कुमार को 87 किग्रा के प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस के दावित चाक्वातेड्जे ने 1-0 से हराया।

दीपांशु को स्पेन के जेसु गास्का ने 97 किग्रा के प्री-क्वार्टर फाइनल में 7-3 से हराया।

भारत के आठ पहलवानों (चार पुरूष और चार महिला) ने ओलंपिक टिकट हासिल किया है जिसमें सभी फ्री-स्टाइल वर्ग के है।

यह संख्या 2016 ओलंपिक के सात पहलवानों से अधिक है के लेकिन रियो में ग्रीको रोमन के दो पहलवानों से भी क्वालीफाई किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!