लाइव न्यूज़ :

एनएफएल में भारतीय मूल के पहले समन्वयक बने सीन देसाई

By भाषा | Updated: January 26, 2021 12:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी भारतीय मूल के अमेरिकी सीन देसाई को फुटबॉल टीम शिकागो बीयर्स की रक्षापंक्ति के लिये नया समन्वयक नियुक्त किया गया है और इस तरह से वह नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में यह पद संभालने वाले भारतीय मूल के पहले नागरिक बन गये हैं।

पिछले सप्ताह शिकागो बीयर्स ने 37 वर्षीय देसाई को रक्षापंक्ति के समन्वयक पद पर पदोन्नत किया। इससे पहले वह ‘सेफ्टी कोच’ पद पर कार्यरत थे।

वह चक पैगानो की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में 36 साल की कोचिंग के बाद सेवानिवृत होने की घोषणा की थी।

शिकागो बीयर्स के मैट नैगी ने बयान में कहा, ‘‘सीन देसाई को हमारी फुटबॉल टीम की रक्षापंक्ति का समन्वयक नियुक्त किया गया है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम अपनी प्रणाली के अंतर्गत ही किसी को पदोन्नत करके यह महत्वपूर्ण पद सौंप रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!