लाइव न्यूज़ :

स्कॉटलैंट ने ओमान को 122 रन पर समेटा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:36 IST

Open in App

अल अमेरात, 21 अक्टूबर स्कॉटलैंड की कसी गेंदबाजी से ओमान की टीम गुरूवार को यहां आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप बी मुकाबले में 20 ओवर में 122 रन पर सिमट गयी।

सलामी बल्लेबाज आकिब इल्यास (37) और कप्तान जीशान मकसूद (34 रन, 30 गेंद, तीन चौके और एक छक्का) ने टीम के लिये कुछ रन जुटाये। उनके अलावा इस स्कोर में मोहम्मद नदीम के 25 रन का योगदान रहा।

स्कॉटलैंड ने गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

स्कॉटलैंड ने अंतिम ओवर में तीन विकेट हासिल कर ओमान की पारी आखिरी गेंद पर खत्म की। जोश डेवी को 25 रन देकर तीन जबकि साफयान शरीफ और माइकल लीस्क को दो दो विकेट मिले। मार्क वाट के नाम एक विकेट रहा।

ओमान ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 37 रन बना लिये थे।

पारी की दूसरी गेंद पर जतिंदर सिंह रन आउट हो गये। फिर कश्यप प्रजापति के रूप में ओमान ने तीसरे ओवर में 13 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया जो साफयान शरीफ की गेंद पर जार्ज मुनसे को आसान कैच देकर पवेलियन पहुंचे।

इल्यास (35 गेंद में तीन चौके और दो छक्के) अच्छा खेल रहे थे, उन्होंने और मोहम्मद नदीम (21 गेंद में दो छक्के) ने तीसरे विकेट के लिये 38 रन जोड़ लिये थे। पर लीस्क की गेंद पर चकमा खाकर मुनसे को कैच दे बैठे और टीम ने 51 रन पर तीसरा विकेट गंवाया।

मोहम्मद नदीम भी इल्यास की तरह कुछ रन जुटाने की कोशिश में दो छक्के लगा चुके थे। पर मार्क वाट ने अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्हें आउट किया।

संदीप गौड़ आठ गेंद ही खेल सके थे कि साफयान शरीफ की गेंद को उठाकर कैच आउट हुए।

नसीम खुशी और सूरज कुमार आते ही चलते बने। अंतिम ओवर में डेवी ने कप्तान जीशान की पारी खत्म की। फिर बिलाल खान रन आउट हुए और अंतिम विकेट फयाज बट के रूप में गिरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!