लाइव न्यूज़ :

एससी ईस्ट बंगाल के एंटोनियो पेरोसेविच पर पांच मैच का प्रतिबंध, एक लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:51 IST

Open in App

मडगांव, 28 दिसंबर एससी ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी एंटोनियो पेरोसेविच पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच के दौरान ‘मैच अधिकारी के प्रति हिंसक बर्ताव’ के लिए पांच मैच का प्रतिबंध और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह घटना यहां 17 दिसंबर को नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ एससी ईस्ट बंगाल के मैच के दौरान हुई जिसे कोलकाता की टीम ने 0-2 से गंवाया था।

आईएसएल ने बयान में कहा, ‘‘मंगलवार को अनुशासन समिति के फैसले के अनुसार पेरोसेविच को सूचित कर दिया गया है कि दोबारा ऐसा उल्लंघन करने पर और अधिक कड़ी सजा दी जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर खिलाड़ी और क्लब अपील करना चाहते हैं तो उनके पास 10 दिन का समय है।’’

क्रोएशिया का यह 29 वर्षीय खिलाड़ी पहले ही एक मैच में स्वत: निलंबन का सामना कर रहा है और वह 24 जनवरी को हैदराबाद एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेगा।

एससी ईस्ट बंगाल की टीम चार हार और चार ड्रॉ के बाद आईएसएल अंक तालिका में अभी निचले पायदान पर है। मौजूदा सत्र के आठ मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाने के बाद मंगलवार को टीम ने मुख्य कोच जोस मैनुएल डियाज को बर्खास्त कर दिया।

पूर्व भारतीय कप्तान और सहायक कोच रेनेडी सिंह को टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!