एससी ईस्ट बंगाल ने नीदरलैंड के डैरेन सिडोल से करार किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:46 IST2021-09-17T16:46:09+5:302021-09-17T16:46:09+5:30

SC East Bengal signs up with Darren Sidol of Netherlands | एससी ईस्ट बंगाल ने नीदरलैंड के डैरेन सिडोल से करार किया

एससी ईस्ट बंगाल ने नीदरलैंड के डैरेन सिडोल से करार किया

कोलकाता, 17 सितंबर एससी ईस्ट बंगाल ने शुक्रवार को नीदरलैंड के मिडफील्डर डैरेन सिडोल से एक साल का करार किया जिससे वह 2021-22 इंडियन सुपर लीग सत्र के अंत तक क्लब के साथ रहेंगे।

सिडोल एससी ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच मैनुअल ‘मानोलो’ डायज के मार्गदर्शन में स्पेनिश टीम हरक्यूल्स सीएफ में खेल चुके हैं।

इस तरह वह क्लब से जुड़ने वाले पांचवें विदेशी खिलाड़ी होंगे।

उनसे पहले स्लोवेनिया के मिडफील्डर आमिर दर्विसेविच, आस्ट्रेलियाई डिफेंडर तोमिस्लाव मार्सेला, क्रोएशिया के सैंटर बैक फ्रांजो पर्स और नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुकवू क्लब से जुड़ने वाले चार विदेशी खिलाड़ी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SC East Bengal signs up with Darren Sidol of Netherlands

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे