एससी ईस्ट बंगाल ने सत्र पूर्व मैत्री मैच में गोकुलम केरल एफसी को हराया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:26 IST2021-10-20T22:26:12+5:302021-10-20T22:26:12+5:30

SC East Bengal beat Gokulam Kerala FC in a pre-season friendly match | एससी ईस्ट बंगाल ने सत्र पूर्व मैत्री मैच में गोकुलम केरल एफसी को हराया

एससी ईस्ट बंगाल ने सत्र पूर्व मैत्री मैच में गोकुलम केरल एफसी को हराया

पणजी, 20 अक्टूबर बलवंत सिंह और वाहेंगबैम एंगोसाना के गोल की बदौलत एससी ईस्ट बंगाल ने बुधवार को यहां सत्र पूर्व मैत्री मैच में गत आईलीग फुटबॉल चैंपियन गोकुलम केरल एफसी को 2-1 से हराया।

एससी ईस्ट बंगाल को 40वें मिनट में बलवंत सिंह ने बढ़त दिलाई जबकि पहले हाफ के इंजरी टाइम में एंगोसाना ने टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया।

गोकुलम ने इसके बाद एक गोल किया लेकिन टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी।

एससी ईस्ट बंगाल की तीन मैत्री मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम ने इससे पहले वास्को एससी को 3-1 जबकि सलगांवकर एफसी को 2-0 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SC East Bengal beat Gokulam Kerala FC in a pre-season friendly match

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे