लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ विश्व कप में भारत की धीमी शुरुआत के बाद सौरभ चौधरी को कांस्य

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:39 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 24 जून सौरभ चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को यहां पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला लेकिन अन्य निशानेबाज ‘पोडियम’ तक पहुंचने में असफल रहे।

उन्नीस वर्षीय सौरभ ने क्वालीफाइंग में 581 का स्कोर बनाने के बाद फाइनल में 220 अंक बनाकर कांस्य पदक जीता। भारत के एक ही एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने भी क्वालीफाईंग में 581 स्कोर बनाया था लेकिन फाइनल वह 179.3 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 137.3 स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही जबकि इलावेनिल वलारिवान और दो अन्य भारतीय खिलाड़ी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।

तोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय निशानेबाजी टीम के लिये यह आखिरी प्रतियोगिता है।

बीस वर्षीय ऐश्वर्य ने क्वालीफाईंग दौर में 628 का स्कोर बनाया। उन्होंने फाइनल में बाहर होने से पहले 143.9 अंक बनाये। भारत के दो अन्य निशानेबाज दीपक कुमार (626) और दिव्यांश सिंह पंवार (624.7) क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 14वें और 27वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना पाये।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी भारतीयों को निराशा ही हाथ लगी तथा अंजुम मोदगिल, अपूर्वी चंदेला और वलारिवान फाइनल में जगह बनाने में असफल रही।

अपूर्वी ने भारत की तीनों खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह 624.2 अंक लेकर 24वें स्थान पर रही। अंजुम 622.3 अंक के साथ 42वें स्थान पर रही जबकि इलावेनिल ने 621.2 अंक बनाये और उन पर सही स्कोर किये गये शॉट पर विरोध जताने के लिये दो अंकों की पेनल्टी भी लगी।

जूनियर विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता इलावेनिल ने शुरू में 623.2 अंक बनाये थे और वह 35वें स्थान पर थी लेकिन दो अंक की पेनल्टी लगने के कारण वह 55वें स्थान पर खिसक गयी।

आईएसएसएफ के नियमों के अनुसार यदि परिणाम, टाइमिंग और स्कोरिंग (आरटीएस) ज्यूरी को लगता है कि जिस शॉट के लिये विरोध जताया गया है उसकी स्कोरिंग सही की गयी थी तो फिर निशानेबाज पर दो अंक की पेनल्टी लगती है।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु के अलावा यशस्विनी सिंह देसवाल ने भी फाइनल में जगह बनायी लेकिन वह 117.1 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रही। मनु ने क्वालीफाईंग 577 का स्कोर बनाकर छठे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी। यशस्विनी ने 578 का स्कोर बनाया था।

राही सरनोबट ने क्वालीफाईंग में 572 का स्कोर बनाया और वह 13वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल्स में जगह नहीं बना पायी।

बुल्गारिया की एंटोनेटा कोस्तादिनोवा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में 240 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!