लाइव न्यूज़ :

चार बार के स्वर्ण पदक विजेता जिन जोंग ओ को हरा सकता है सौरभ : जीतू

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सौरभ चौधरी से प्रभावित विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता निशानेबाज जीतू राय का मानना है कि यह युवा निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक में महानतम निशानेबाजों में शुमार दक्षिण कोरिया के जिन जोंग हो को हरा सकता है ।

जिन ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में सबसे कामयाब निशानेबाजों में से है जिन्होंने चार स्वर्ण समेत रिकॉर्ड छह पदक जीते हैं ।

राय ने यह भी कहा कि यशस्विनी देसवाल और मनु भाकर भी तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं ।

राय ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ सौरभ चौधरी कुछ अलग ही है । मैने उसे निशानेबाजी करते देखा है। वह पदक ही नहीं जीत रहा बल्कि बड़े स्कोर के साथ जीत रहा है । इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि उसके नाम इस समय विश्व रिकॉर्ड है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘उसके स्कोर देखो । वह नियमित तौर पर इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है । तोक्यो में क्वालीफिकेशन में उसने 582 . 583 स्कोर कर लिया तो वह 10 मीटर एयर पिस्टल में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद होगा ।’’

महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में भाग ले रही यशस्विनी को उन्होंने सबसे मेहनती निशानेबाजों में से एक बताया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे याद है कि एक बार जर्मनी में शिविर था और वह शाम तक अभ्यास करती रहती थी । रेंज पर ही लंच करती थी और डाइनिंग टेबल पर दिन में आराम कर लेती थी । ’’

उन्होंने कहा कि मनु भाकर अपने हुनर में माहिर है और दिमाग की काफी तेज है लिहाजा पदक जीत सकती है ।

इस बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहे सेना के निशानेबाज सूबेदार मेजर राय की नजरें 2024 पेरिस ओलंपिक पर लगी है । उन्होंने तोक्यो में भारतीय निशानेबाजों को क्वालीफिकेशन और फाइनल के बीच अत्यधिक सावधान रहने और लक्ष्य से नहीं भटकने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!