लाइव न्यूज़ :

कैंसर पीड़ित बालिका की मदद के लिये डब्ल्यूटीसी फाइनल की जर्सी नीलाम करेंगे साउदी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:14 IST

Open in App

ऑकलैंड, 29 जून न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी दुर्लभ किस्म के कैंसर से पीड़ित एक आठ वर्षीय बालिका के उपचार के लिये उस शर्ट की नीलामी कर रहे हैं जो उन्होंने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान पहनी थी।

इस शर्ट पर न्यूजीलैंड टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

न्यूजीलैंड की भारत पर आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले साउदी ने आठ वर्षीय होली बीटी के लिये धन जुटाने के लिये अपनी इस शर्ट को नीलामी के लिये रखा है। बीटी 2018 से कैंसर के एक दुर्लभ रूप न्यूरोब्लास्टोमा से पीड़ित है।

साउदी ने कहा कि उन्हें दो साल पहले बीटी की स्थिति के बारे में पता चला और तब से वह उसकी मदद करने का प्रयास कर रहे थे।

इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘दोस्तो मैं होली बीटी के सहयोग के लिये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अपनी शर्ट की नीलामी कर रहा हूं। नीलामी से प्राप्त होने वाली सारी धनराशि बीटी के परिवार को दी जाएगी। ’’

बीटी का अभी स्पेन में उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!