लाइव न्यूज़ :

सात्विक और चिराग हारे

By भाषा | Updated: July 26, 2021 10:42 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी को तोक्यो ओलंपिक के पुरुष युगल के ग्रुप ए में सोमवार को यहां मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दुनिया की 10वें नंबर की सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने 32 मिनट में 21-13, 21-12 से शिकस्त दी।

सात्विक और चिराग ने अपने पहले मैच में यैंग ली और वैंग ची लिन की चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-16, 16-21, 27-25 से हराया था लेकिन गिडियोन और सुकामुल्जो के खिलाफ भारतीय जोड़ी बेबस सी नजर आई।

सात्विक और चिराग ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में बेन लेन और सीन वेंडी की ब्रिटेन की जोड़ी से भिड़ेंगे जो अपने शुरुआती दो मैच हारकर पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!