लाइव न्यूज़ :

सतीश और आशीष बोक्साम इंटरनेशनल मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: March 5, 2021 10:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च ओलंपिक में जगह बना चुके सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) और आशीष कुमार (75 किग्रा) ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके स्पेन के कैस्टेलोन में चल रहे 35वें बोक्साम इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सुमित सांगवान (81 किग्रा) ने भी बेल्जियम के मोहोर अल जियाद को 4-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।

सुपर हैवीवेट वर्ग में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके सतीश ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के गिवसकोव नीलसन को 5-0 से शिकस्त दी जबकि आशीष ने इटली के रेमो सालवटी को 4-1 से हराकर पदक दौर में प्रवेश किया।

इस तरह से भारत के कुल दस मुक्केबाज (छह पुरुष और चार महिला) सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।

इससे पहले गुरुवार को मोहम्मद हुसमुद्दीन (57 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा) और विकास कृष्णन (69 किग्रा) ने भी अंतिम चार में जगह सुरक्षित की थी।

लेकिन अपने वजन वर्ग में विश्व के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) को यूरोपीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गैब्रियल एस्कोबार से हार का सामना करना पड़ा।

महिलाओं में छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा), एशियाई चैंपियन पूजा रानी (75 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और जैसमीन (57 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं।

इस प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, इटली और कजाखस्तान सहित 17 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!