लाइव न्यूज़ :

योजना बनाकर पृथ्वी को आउट करना संतोषजनक: उनादकट

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:07 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पृथ्वी साव को अपने जाल में उलझाकर आउट करके काफी संतुष्ट हैं। पृथ्वी के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और टीम इससे उबरने में नाकाम रही।

उनादकट ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पृथ्वी के अलावा शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे को भी आउट किया।

पृथ्वी को आउट करने की रणनीति के बारे में पूछने पर उनादकट ने कहा, ‘‘हमने पृथ्वी के लिए कुछ योजनाएं बनाई थी। वह पिछले मैच में काफी अच्छा खेला और आपको पता है कि वह सीधे शॉट काफी अधिक खेलना पसंद करता है।’’

गेंद स्विंग हो रही थी और पृथ्वी ने आफ स्टंप के बाहर की गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर बैकवर्ड प्वाइंट पर डेविड मिलर के हाथों में चली गई।

उनादकट ने कहा, ‘‘अगर आप सीधे शॉट को रोकने के लिए खिलाड़ी लगाओगे तो आपको पता है कि बल्लेबाज कुछ नया करने का प्रयास करेगा। वह पृथ्वी हो या कोई और, अगर गेंद मूव कर रही है तो फिर आप कुछ अलग शॉट खेलने का प्रयास करते हो जो मुझे लगता है कि उसने अंतत: किया और हम भाग्यशाली रहे कि हमें उसका विकेट मिला।’’

उनादकट ने तीन विकेट चटकाने के बाद नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सात गेंद में नाबाद 11 रन भी बनाए। उन्होंने क्रिस मौरिस का अच्छा साथ निभाया जिन्होंने 18 गेंद में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इस तेज गेंदबाज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैच में योगदान देकर काफी खुश हूं और अपने लिए भी खुशी है कि मैं वह कर पाया जो करना चाहता था और जैसे करना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!