लाइव न्यूज़ :

साथियान, शरत और मनिका दोहा में डब्ल्यूटीटी के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:09 IST

Open in App

दोहा, आठ मार्च शीर्ष भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचिंत शरत कमल, जी साथियान और मनिका बत्रा ने सोमवार को यहां अपने अपने एकल वर्गों के दूसरे दौर में पहुंचकर डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेडर दोहा में अपना अभियान जीत से शुरू किया।

मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन शरत कमल को ब्रायन अफैंडर के खिलाफ पहले दौर के शुरूआती चरण में जूझना पड़ा जिससे वह पहला गेम गंवा बैठे। लेकिन दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने जल्द ही वापसी करते हुए पुअर्तो रिको के खिलाड़ी के खिलाफ 8-11 11-8 11-7 11-1 से जीत दर्ज की।

अब मंगलवार को अगले दौर में उनका सामना दुनिया के 16वें नंबर के जर्मनी के पैट्रिक फ्रांजिस्का से होगा।

दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी साथियान भी फ्रांस के प्रतिद्वंद्वी इमैनुअल लेबेसन के खिलाफ पहले दौर के मैच में 0-2 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 9-11 7-11 11-7 11-4 11-4 से सनसनीखेज जीत हासिल की। अब उनका सामना दुनिया के पांचवें नंबर के जापानी खिलाड़ी तोमोकाजू हारीमोटो से होगा।

महिला एकल के शुरूआती दौर में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने चीनी ताइपे की सेन जु चेंग को 11-5 11-9 11-9 से आसानी से हरा दिया। अब वह अगले दौर में दुनिया की तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी मिमा इटो से भिड़ेंगी।

इन तीनों को एकल ड्रा में सीधे प्रवेश मिला था।

इससे पहले पुरूष एकल के पहले क्वालीफाइंग दौर के मैच में एंथोनी अमलराज और हरमीत देसाई को हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल क्वालीफायर में सुर्तिथा मुखर्जी और अहयिका मुखर्जी तीसरे दौर में नहीं पहुंच सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!