लाइव न्यूज़ :

साथियान ने ओलंपिक में इस्तेमाल होने वाली टेबल टेनिस टेबल मुहैया कराने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान अपने पहले ओलंपिक के लिये कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते और उन्होंने सरकार से तोक्यो खेलों में इस्तेमाल होने वाली टेबल मुहैया कराने का अनुरोध किया है ।

साथियान ने मार्च में दोहा में एशियाई ओलंपिक खेल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था ।

उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं कोशिश कर रहा हूं कि ओलंपिक में इस्तेमाल होने वाली टेबल टेनिस की टेबल मिल जाये । इससे तैयारी और मजबूत होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सान ई डब्ल्यू एडवांस टेबल चाहता हूं क्योंकि वही ओलंपिक में इस्तेमाल होगी । मैने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) को प्रस्ताव दे दिया है । यह टेबल किसी प्रतिस्पर्धा में इस्तेमाल नहीं की गई है।’’

साथियान ने कहा कि वह अपने खेल में विविधता लाने की कोशिश में जुटे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘हम तकनीकी पहलू पर काम कर रहे हैं । मैं स्पीड अभ्यास में अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं लेकिन अपने स्ट्रोक्स में और दम खम लाना होगा । उस पर मेहनत जारी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं विविधता पर काम कर रहा हूं । इससे ओलंपिक के लिये तैयारी और मजबूत होगी ।’’

दुनिया भर में यात्रा प्रतिबंधों के कारण वह चेन्नई में ही अभ्यास कर रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘हम चेन्नई में कुछ अभ्यास मैच खेलते हैं ।भारतीय टीम के लिये छोटा शिविर लगाने की योजना भी है जिसमें शरत कमल होंगे । हालात सुधरने पर यह संभव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!