लाइव न्यूज़ :

सासुओलो ने लोपेज के गोल से युवेंटस को हराया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 11:46 IST

Open in App

मिलान, 28 अक्टूबर (एपी) मैसिमिलानो एलेग्री का युवेंटस के कोच के रूप में 200वां मैच यादगार नहीं बन पाया और तूरिन में खेले गये इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए के मैच में उनकी टीम को सासुओलो के आखिरी क्षणों में किये गये गोल के कारण 2-1 से हार झेलनी पड़ी।

मैक्सिम लोपेज ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में निर्णायक गोल किया जिससे सासुओलो की टीम युवेंटस पर अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।

डेविस फ्राटेसी ने 44वें मिनट में सासुओलो की तरफ से पहला गोल किया था। अमेरिका के वेस्टन मैककेनी ने युवेंटस को 76वें मिनट में बराबरी दिलायी।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ने के बाद लगातार संघर्ष कर रही युवेंटस की टीम सेरी ए में 10 मैचों के बाद शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से 13 अंक पीछे है।

तीसरे नंबर के इंटर मिलान ने एक अन्य मैच में इंपोली को 2-0 से हराया। उसके और एसी मिलान के बीच अब सात अंक का अंतर रह गया है। सासुओलो इस जीत से नौवें नंबर पर पहुंच गया है। उसका युवेंटस से केवल एक अंक कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!