लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में सरनोबट, शेरोन और राजेश्वरी की जीत

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी एशियाई खेलों की चैंपियन और तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी राही सरनोबट ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में बुधवार को यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता।

सरनोबट ने फाइनल्स में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी मनु भाकर और चिंकी यादव के अलावा अनुभवी अनु राज सिंह और अनीसा सैय्यद को हराया।

सरनोबट ने फाइनल में 50 में से 36 अंक बनाकर मध्य प्रदेश की चिंकी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 34 अंक बनाये। क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रहने वाली भाकर फाइनल्स में 27 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

ट्रैप स्पर्धा में लक्ष्य शेरोन और राजेश्वरी कुमारी ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में जीत दर्ज की।

हरियाणा के लक्ष्य ने फाइनल्स में राजस्थान के आदिराज राठौड़ को 46-42 से हराया। क्वालीफाईंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले तेलंगाना के कायनान चेनाई फाइनल्स में जोरावर सिंह के बाद चौथे स्थान पर रहे।

महिलाओं के वर्ग में पंजाब की राजेश्वरी ने क्वालीफाईंग और फाइनल्स में अपना दबदबा बनाये रखा। उन्होंने फाइनल्स में 43 अंक का स्कोर बनाया और बिहार के श्रेयसी सिंह को सात अंक से पीछे छोड़ा।

जूनियर ट्रैप फाइनल्स में उत्तराखंड के शपथ भारद्वाज ने लड़कों जबकि दिल्ली की कीर्ति गुप्ता ने लड़कियों का खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!