संजू और भटेरी ने रजत पदक जीते, सनेह को घुटने में चोट लगी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:41 IST2021-08-20T22:41:47+5:302021-08-20T22:41:47+5:30

Sanju and Bhateri won silver medals, Saneh suffered a knee injury | संजू और भटेरी ने रजत पदक जीते, सनेह को घुटने में चोट लगी

संजू और भटेरी ने रजत पदक जीते, सनेह को घुटने में चोट लगी

संजू देवी (62 किग्रा) और भटेरी (65 किग्रा) दोनों को शुक्रवार को यहां अपने फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिससे जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर पाया जबकि सनेह (72 किग्रा) को कांस्य पदक के प्लेऑफ में घुटने की चोट लग गयी। संजू देवी पिछले मुकाबलों में वापसी कर जीत दर्ज करने में सफल रही थी लेकिन शुक्रवार को वह रूस की अलीना कसाबिएवा के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकी जिन्होंने पहले ही पीरियड में तकनीकी श्रेष्ठता से स्वर्ण पदक जीता। भटेरी भी 65 किग्रा के फाइनल में चुनौती पेश नहीं कर सकीं और मोलदोवा की इटिना रिंगाची से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गयी। बिपाशा (76 किग्रा) ने गुरूवार को रजत जबकि सिमरन (50 किग्रा) और सितो (55 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते थे। भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में तीन रजत और दो कांस्य से कुल पांच पदक जीते। भारतीय महिला टीम ने 134 अंक हासिल कर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। उसके हालांकि रूस के बराबर अंक थे जो दो स्वर्ण पदकों के कारण दूसरे स्थान पर रहा। अमेरिका ने 143 अंक से पहला स्थान हासिल किया। पुरूषों की फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवानों ने एक रजत और पांच कांस्य से कुल छह पदक जीते थे। भारत के ग्रीको रोमन पहलवान फिर जूझते नजर आये और शुक्रवार को उतरे पांच पहलवानों में से कोई भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sanju and Bhateri won silver medals, Saneh suffered a knee injury

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Sanju Devi