लाइव न्यूज़ :

दोहा में जीत के साथ सानिया की डब्ल्यूटीए सर्किट पर वापसी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 10:41 IST

Open in App

दोहा, दो मार्च सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट में जीत के साथ वापसी की जब उन्होंने और स्लोवाकिया की उनकी जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपैक ने नादिया किचेनोक और ल्युडमाइला किचेनोक की युक्रेन की जोड़ी को हराकर यहां कतर टोटल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सोमवार रात डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में नादिया और ल्युडमाइला की जोड़ी को 6-4 6-7 10-5 से हराया।

सानिया का 12 महीने में यह पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। वह पिछली बार फरवरी 2020 में दोहा ओपन में ही खेली थी जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में टेनिस प्रतियोगिताएं ठप पड़ गईं थी।

सानिया स्वयं भी इस साल जनवरी में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी हैं।

सानिया मातृत्व अवकाश के बाद जब प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटी थी तो उन्होंने नादिया के साथ ही जोड़ी बनाई थी और पिछले साल जनवरी में होबार्ट ओपन का खिताब जीता था।

सानिया और आंद्रेजा ने हालांकि पहले सेट के शुरू में ही अपनी सर्विस गंवाई जिससे यह जोड़ी 0-3 से पिछड़ गई। चौथे गेम में भी यह जोड़ी अपनी सर्विस गंवाने के कगार पर थी लेकिन स्कोर 1-3 करने में सफल रही।

भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सातवें गेम में किचेनोक बहनों की सर्विस तोड़कर वापसी की और स्कोर 4-4 किया। नौवें गेम में युक्रेन की जोड़ी की सर्विस तोड़ने और फिर अपनी सर्विस बचाकर सानिया और आंद्रेजा ने पहला सेट जीता।

युक्रेन की जोड़ी ने दूसरे सेट में सानिया और आंद्रेजा की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बनाई। भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सेट को टाईब्रेकर तक खींचा लेकिन हार गईं।

सुपर टाईब्रेकर में सानिया और आंद्रेजा छाई रही। इस जोड़ी को 5-1 की बढ़त बनाने के बाद मुकाबला जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!