सानिया ने महिला पेशेवर गोल्फ में बढ़त बनाई

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:01 IST2021-03-10T20:01:07+5:302021-03-10T20:01:07+5:30

Sania leads in women's professional golf | सानिया ने महिला पेशेवर गोल्फ में बढ़त बनाई

सानिया ने महिला पेशेवर गोल्फ में बढ़त बनाई

गुरुग्राम, 10 मार्च सानिया शर्मा ने बुधवार को दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में बढ़त बना ली है।

सानिया ने पहले दौर में पांच बर्डी की लेकिन वह तीन बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर दो अंडर रहा।

सानिया ने अनुभवी त्वेसा मलिक के अलावा बख्शी बहनों हिताशी और ज्हान्वी पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। इन तीनों ने एक अंडर 71 का स्कोर बनाया।

शीर्ष एमेच्योर खिलाड़ी अवनी प्रशांत 72 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर चल रही हैं जबकि उनसे दो शॉट पीछे वाणी कपूर छठे स्थान पर हैं। अवनी के पास संयुक्त रूप से शीर्ष पर जगह बनाने का मौका था लेकिन वह पार पांच के 18वें होल में डबल बोगी कर गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sania leads in women's professional golf

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे