लाइव न्यूज़ :

संदीप 20 किमी पैदल चाल में 23वें स्थान पर, इरफान और राहुल ने भी किया निराश

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:01 IST

Open in App

सापोरो, पांच अगस्त भारत के संदीप कुमार अच्छी शुरुआत के बाद पिछड़ने के कारण तोक्यो ओलंपिक की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे जबकि अनुभवी केटी इरफान और राहुल ने भी निराश करते हुए क्रमश: 47वां और 51वां हासिल किया।

संदीप अच्छी शुरुआत करते हुए शुरुआती आठ किमी के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ते चले गए। संदीप 10 किमी के बाद 12वें, 14 किमी के बाद 19वें और 16 किमी के बाद 23वें स्थान पर खिसक गए।

संदीप ने अंतत: एक घंटा 25 मिनट और सात सेकेंड का समय लिया। राहुल ने एक घंटा 32 मिनट और छह सेकेंड में रेस पूरी की। इरफान ने बेहद निराश किया और वह एक मिनट 34 मिनट और 41 सेकेंड का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद स्पर्धा पूरी करने वाले 52 एथलीटों में 51वें स्थान पर रहे। स्पर्धा में कुल 57 एथलीट चुनौती पेश कर रहे थे जिसमें से पांच रेस पूरी नहीं कर पाए।

तीनों ही भारतीय धावक अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं रहे। संदीप का निजी और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 20 मिनट और 16 सेकेंड है जबकि इरफान का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 20 मिनट और 21 सेकेंड है। राहुल का निजी और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 20 मिनट और 21 सेकेंड है।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक इटली के मासिनो स्टेनो ने एक घंटा 21 मिनट और पांच सेकेंड के समय के साथ जीता। मेजबान देश के कोकि इकेदा (एक घंटा 21 मिनट और 14 सेकेंड) और तोशिकाजु यामानिशी (एक घंटा 21 मिनट और 28 सेकेंड) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!