लाइव न्यूज़ :

संदीप ने 74 किग्रा भार वर्ग में ओलंपिक क्वालीफायर्स का टिकट कटाया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप सिंह मान ने 74 किग्रा भार वर्ग कुश्ती के ट्रायल में वापसी कर रहे नरसिंह पंचम यादव और अमित धनखड़ को पछाड़ कर अगले महीने कजाखस्तान में होने वाले एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन का मंगलवार को टिकट हासिल किया।

दो बार के ओलंपिक चैम्पियन सुशील कुमार ने तैयारी नहीं होने का हवाला देते हुए इस ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद भी 74 किग्रा में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

संदीप ने धनखड़ को फाइनल में 2-1 से हराकर नौ से 11 अप्रैल तक होने वाले क्वालीफायर्स के लिए जगह पक्की की। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में नरसिंह यादव को 4-3 से शिकस्त दी थी।

धनकड ने सेमीफाइनल में जितेन्द्र को पछाड़ा। दोनों का स्कोर 3-3 था लेकिन आखिरी अंक हासिल करने के आधार पर धनखड़ विजेता बने।

सत्यव्रत कादियान और सुमित मलिक ने क्रमशः 97 किग्रा और 125 किग्रा का ट्रायल जीता। दोनों ने हाल ही में रोम में हुई रैंकिंग सीरीज में खराब प्रदर्शन किया था।

बजरंग पुनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) ने नूर सुल्तान में आयोजित 2019 विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।

ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), आशु (67 किग्रा), गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), रवि (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) ने ट्रायल में अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!