लाइव न्यूज़ :

सानाएव ने रवि की बांह पर काटा, सहयोगी स्टाफ ने कहा, वह ठीक है

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:31 IST

Open in App

चीबा (जापान), चार अगस्त तोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में रवि दहिया की बांह पर प्रतिद्वंद्वी नूरस्लाम सानायेव ने दांत से काट लिया था लेकिन फार्म में चल रहा यह भारतीय पहलवान पूरी तरह से ठीक है और फाइनल में खेलने के लिये तैयार है। टीम के सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने यह आश्वासन दिया।

दहिया ने मैट पर शानदार वापसी करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और फोटो में उनकी दाहिनी बांह में काटने का गहरा निशान का खुलासा हुआ।

भारतीय कुश्ती टीम के सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘रवि जब मैट से लौटा तो यह दर्द कर रहा था लेकिन उसे ‘आइस पैक’ दिया गया और वह ठीक है। दर्द भी कम हो गया है। वह फाइनल के लिये फिट है, कोई समस्या नहीं है। ’’

रवि ने 2-9 से पिछड़ते हुए प्रतिद्वंद्वी को गिराकर मुकाबला जीता।

सानाएव के काटने से वह घटना याद आ गयी जब सुशील कुमार पर कजाखस्तान के प्रतिद्वंद्वी अखजुरेक तानात्रोव ने कान पर काटने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!